एक ख़त
हैलो फ्रेंड्स .....(पोस्ट पढ़ लो)...🤗🤗
आज सुबह एक आर्टिकल पढ़ा और उसे पढ़कर एक बार फिर ये एहसास हुआ कि हमारी ज़िन्दगी में बहुत सारी चीज़ें ऐसी होती है जो हमारे पापा मम्मी , हमारे पड़ोसी हमें चाह कर भी नहीं सीखा पाते...
लेकिन उन्ही चीज़ों को कोई अगर अप्रत्यक्ष रूप से सीखा सकता है वो होता है शिक्षक ।।
जी हां, एक बच्चे के जीवन में शिक्षक का क्या महत्व होता है ये आप और मैं भली प्रकार जानते है। एक बच्चे के जीवन में शिक्षक की क्या भूमिका है....इसे मैं इस आर्टिकल के माध्यम से समझना चाहूंगी।।
Article:- "अब्राहम लिंकन का पत्र अपने पुत्र के शिक्षक के नाम"
हे शिक्षक मैं जानता हूं और मानता हूं
कि न तो हर व्यक्ति सही होता है और ना ही होता है सच्चा,
किंतु तुम्हें उसे सिखाना होगा कि कौन बुरा है और कौन अच्छा ।।
समय भले ही लग जाए, पर
यदि सीखा सको तो उसे सिखाना
की पाए हुए पांच से अधिक मूल्यवान है
स्वयं एक कमाना।।
पाई हुई हार को कैसे झेले, उसे यह भी सिखाना
और साथ ही सिखाना, जीत की खुशी मनाना ।
उसे सिखाना कि सबकी बातें सुनते हुए अपने मन की भी सुन सके,
यदि सिखा सकते हो तो सिखाना कि दुःख में भी मुस्कुरा सके,
घनी वेदना से आहत हो, पर खुशी के गीत गा सके ।।
उसे यह भी सिखाना आंसू बहते हो तो उन्हें बहने दे,
इसमें कोई शर्म नहीं...कोई कुछ भी कहता हो ... कहने दे ।
उसे साहस देना ताकि वक़्त पड़ने पर अधीर बने,
सहनशील बनाना ताकि वह वीर बन सके।
उसे सिखाना की वह स्वयं पर असीम विश्वास करे,
ताकि समस्त मानव जाति पर भरोसा व आस धरे।
यह एक बड़ा लंबा सा अनुरोध है,
पर तुम कर सकते हो, क्या इसका तुम्हे बोध है?
मेरे और तुम्हारे...दोनों के साथ उसका रिश्ता है;
सच मानो मेरा बेटा एक प्यारा सा नन्हा फरिश्ता है।।
Its wow........
ReplyDeleteThankuji
DeleteWell said...
ReplyDeleteThankuujii
DeleteU hv unique articles... keep it up
ReplyDeleteGod Bless you
Thankuuu so much..... your comment are very valuable for me.
DeleteNice lines 👍
ReplyDeleteThankuuu ji
DeleteBohat badiya....
ReplyDeleteThankuuu jiiii
Deletesend online gifts to India for your loved ones
ReplyDeletesend online cakes to India for your loved ones
best birthday gifts online to India for your loved ones
father's day gifts online